
Patna: बिहार में बढ़ते बलात्कार, लूट और भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद राजभवन मार्च कर रहा है. राजद कार्यकर्ता मार्च करते हुए इनकम टैक्स बैरिकेड तोड़ राजभवन जाना चाहते थे. लेकिन हड़ताली मोड़ के पास पुलिस से उनकी जबर्दस्त झड़प हो गयी. पुलिस राजद कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकना चाहती थी. जबकि, कार्यकर्ता राजभवन जाना चाहते थे. इसको लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हो गयी, जिसको बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया.
इसे भी पढ़ें: सुशील मोदी ने शत्रुघ्न सिन्हा पर जमकर निशाना साधा, कहा- औकात पता चल जायेगा
लाठीचार्ज के खिलाफ बीच सड़क पर बैठे तेजस्वी
पुलिस द्वारा राजद कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं. उन्होंने पुलिस से मांग की है कि पुलिस इस लाठी चार्ज को लेकर राजद से माफ़ी मांगे. तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि राजद कार्यकर्ताओं ने ऐसा कुछ नहीं किया की उस पर लाठी चार्ज किया जाये.
इसे भी पढ़ें: साहेबगंज पुलिस ने जुआ खेलते 11 लोगों को किया गिरफ्तार
विपक्ष ने कहा- बिहार में अपराधियों का राज
विपक्षी नेताओं का कहना है कि बिहार में अपराध, लूट और भ्रष्टाचार चरम पर है और नीतीश कुमार बीजेपी के साथ सीटों के समझौते में लगे हैं. उनका कहना है कि नीतीश कुमार से अब प्रदेश संभल नहीं रहा है. बिहार में अब अपराधियों का राज हो गया है. आपको बता दें कि इस मार्च में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह, बिहार प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे, प्रधान महासचिव आलोक मेहता समेत कई विधायक और सांसद भी शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें: यह है देश की अर्थव्यवस्था की असली तस्वीर !
लाठीचार्ज की खबरें आने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने खुद वहां समर्थकों के बीच पहुंच गए. तेजस्वी यादव इस लाठी चार्ज को लेकर पुलिस से मांफी चाहते हैं. हालांकि राजद कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. वहीं रजाद कार्यकर्ताओं में नीतीश सरकार के खिलाफ काफी गुस्सा देख रहा है.




