
Ranchi : देश में इस बार 7 चरणों में वोट डाले जाने हैं. वोटिंग 19 अप्रैल से 1 जून तक होगी. नतीजे 4 जून को आयेंगे. बिहार में इस बार भी पहले की तरह 7 चरणों में वोट डाले जायेंगे. लोकसभा चुनाव के मामले में 40 सीटों वाले इस महत्वपूर्ण राज्य के लिए भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों के नाम तय कर लिये हैं. इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ झारखंड से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद तथा बिहार के सह प्रभारी दीपक प्रकाश को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है. इसके अलावा झारखंड- बिहार के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री एनएन त्रिपाठी को भी जगह दी गई है. श्री प्रकाश ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए आशा व्यक्त की है कि इस बार भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ मिल कर बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर विजयी हासिल करेगी. देश भर में 400 के आंकड़े को पार करेगी. साथ ही तीसरी बार नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे.
दीपक प्रकाश और एनएनत्रिपाठी के अलावा विधायक निक्की हेम्ब्रम (विधायक, कटोरिया, बिहार) का भी कनेक्शन झारखंड से है. उनका मायके चाईबासा में है. वे एसटी मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री हैं और झारखंड की प्रभारी भी हैं.
इसे भी पढ़ें – होली खत्म होते ही मुंबई, बेंगलुरू, पुणे के लिए ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट हुई लंबी, यात्री हो रहे परेशान



