
Ranchi: होली पर्व पर किसी तरह का विघ्न ना पड़े इसको लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुश्तैद है. हुड़दंगियों के साथ सड़कों पर तेज स्पीड वाहन चलाने वालों पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी. त्यौहार में सड़क पर हाई स्पीड बाइक चलाने से कई बार लोग दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं. इससे बचने के लिए यातायात पुलिस ने रांची शहर के विभिन्न क्षेत्रों में Zig-Zag बैरिकेडिंग लगाने का निर्णय लिया है, जिससे रफ्तार पर रोक लगाने के साथ-साथ संभावित हादसे को टाला जा सके.
प्रशासन का इस बारे में कहना है कि “प्राप्त सूचनानुसार दिनांक-25/26.03.2024 को होली पर्व मनाया जाना है होली पर्व के अवसर पर प्रायः ऐसा देखा जाता है कि लोग तेज गति से वाहन चलाते है जिससे दुर्घटना होने की संभावना होती है. पूर्व में भी होली के दिन ओवर स्पीडौग के कारण दुर्घटनाओं के मामले सामने आए हैं. इसी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देशानुसार होली पर्व को देखते हुए ओवर स्पीडींग और दुर्घटना को नियंत्रण करने के लिए रांची शहरी क्षेत्रान्तर्गत निम्नांकित यातायात थानान्तर्गत निम्न जगहों पर Zig-Zag वैरिकेडिंग लगाने का निर्णय लिया गया है जो दिनांक 24.03.2024 की रात्रि 11:00 बजे से दिनाक 27.03. 2024 की प्रातः 07:00 बजे तक बैरिकेडिंग लगा रहेगा”
गोन्दा थाना अंतर्गतः –
1. सिद्धू-कान्हू मोड
2. चाँदनी चौक
3. कैब्रियन पब्लिक स्कूल कॉके रोड
4. जोड़ा पुल कॉके रोड
5. न्यू मार्केट गौशाला के बीच
6. किशोर गंज गाडी खाना के बीच
7. कटहल मोड़
जगरनाथपुर थाना अंतर्गतः-
1. शालीमार बाजार
2. सेटेलाईट चौक
3. हिनू चौक
4. कमान्डेंट आवास
5. चापू टोली
6. सहजानन्द चौ
7. अरगोडा चौक
8. चाँदनी चौक हटिया
9. तिरिल मोड़
10. शहीद मैदान
कोतवाली (चुटिया) थाना अंतर्गत –
1. अल्बर्ट एक्का चौक
2 रेडिसन ब्लू
3. बहु बाजार दक्षिणी
4. जयपाल सिंह स्टेडियम
5. रतन पी०पी०
6. सुजाता चौक
लालपुर थाना अंतर्गतः-
1. मिशन चौक
2. कोकर चौक
3. नामकुम चौक
4. नेवरी विकास
5. करमटोली चौक
6. खेलगॉव चौक
7. नामकुम से रामपुर चौक के बीच




