
New Delhi : पेट्रोल -डीजल के लगातार बढ़ रहे दाम भारत की अर्थव्यवस्था पर भारी पड़ रहे हैं. देखा जाये तो देश भर में पेट्रोल-डीजल के दाम पिछले चार साल के उच्चतम स्तर पर को छू रहे हैं. ऐसे में मेादी सरकार का सिर दर्द बढ़ रहा है. आम चुनाव के पहले मोदी सरकार भी एक्साइज ड्यूटी घटाकर कंज्यूमर्स को राहत देने का दबाव पड़ रहा है.
मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दामों ने आसमान छू लिया
सोमवार नौ अप्रैल को देश की आर्थिक राजधानी कहे जानेवाली मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दामों ने आसमान छू लिया. मुंबई में पेट्रोल 83 रुपये और डीजल 70 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गया. इस सबंध में पेट्रोलियम एक्सपर्ट की मानना है कि अभी आम जनता को बढ़ते दामों से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. बता दें कि जून 2017 के बाद से कच्चे तेल के मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ गये हैं. इकोनॉमी सर्वे के अनुसार FY-19 में यह 12 फीसदी और महंगा हो सकता है. वहीं, इंडियन बास्केट में क्रूड 10 महीनों में 58 फीसदी महंगा हो चुका है. महंगे क्रूड की वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगतार बढ़ रही हैं, जिससे सीधे आम भारतीय प्रभावित हो रहा है.
इसे भी पढ़ें- पलामू में डीपीटी का टीका लगाए जाने के बाद बिगड़ी बच्चों की हालत, तीन की मौत, पांच गंभीर
देश में सबसे सस्ता पेट्रोल गोवा में
चर्तमान में देश में सबसे सस्ता पेट्रोल गोवा में है, जहां सोमवार को इसे दाम 68 रुपये प्रति लीटर रहे. सबसे सस्ता डीजल दिल्ली में बिक रहा है. दिल्ली में डीजल की दाम 64.93 रुपये प्रति लीटर हैं. गोवा में डीजल 66.04 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. यानी गोवा में पेट्रोल और डीजल के दामों में केवल 2 रुपये का अंतर है. कोलकाता में पेट्रोल 76.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल 67.62 रुपये प्रति लीटर हैं. चेन्नई में पेट्रोल 76.76 रुपये, जबकि डीजल 68.49 रुपये प्रति लीटर है. वहीं हरियाणा में पेट्रोल 74.12 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 65.43 रुपए लीटर हैं. इंटरनेशनल मार्कीट के साथ इंडियन बास्केट में क्रूड की ऊंची कीमतों से पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. बता दें कि इंडियन बॉस्केट में क्रूड के भाव पिछले महीने औसतन 73 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहे हैं.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




