JharkhandRanchi

विकास से बूटी मोड़-कांटाटोली-नामकुम सड़क का काम धीमा, समय-सीमा भी हुआ पार

Ranchi: राजधानी के सबसे महत्वपूर्ण सड़क व बाइपास की तरह काम करने वाले नेवरी विकास से बूटी मोड़-कोकर-कांटाटोली-नामकुम आरओबी तक बन रहे फोरलेन सड़क का काम धीमा है. 15.21 किमी लंबी इस सड़के फोरलेनिंग के लिए 2022 में ही संवेदक एसआरई एंड एसोसिएट भागलपुर की कंपनी के साथ एक करारनामा किया गया था, लेकिन काम धीमी गति से चल रहा है. स्थिति यह है कि इस सड़क चौड़ीकरण-मजबूतीकरण का काम तय समय से दो माह विलंब से चल रही है.

इसे भी पढ़ें- झारखंड: चुनाव कार्य में नाइट ड्यूटी करने वाले अधिकारी-कर्मियों का अतिरिक्त पारिश्रमिक भत्ता बढ़ा

पथ निर्माण विभाग ने जनवरी 2024 तक ही इसे पूरा करने का लक्ष्य दिया था, लेकिन मार्च समाप्ति पर है और काम सिर्फ 50 फीसदी ही हो पाया है. अभी सड़क कई जगह उखड़ी है, चौड़ीकरण नहीं हो सका है. इस रोड में एक ब्रिज का भी निर्माण कार्य कराना है. ऐसे में 129.16 करोड़ की लागत से बन रही इस सड़क को पूरा होने में यह साल पूरा लग जायेगा. हालांकि, पथ निर्माण विभाग ने इंजीनियरों व संवेदकों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया है, लेकिन अभी कई कार्य बाकी है.

इसे भी पढ़ें- मनरेगा कर्मी भी लगाये गये चुनाव कार्य में, मनरेगा का काम हो रहा प्रभावित

Related Articles

Back to top button