JharkhandLead NewsRanchi

कैबिनेट की बैठक कल: राज्य में जनजातीय भाषा अकादमी होगी शुरू, राज्यकर्मियों को मिल सकता है तोहफा

Ranchi: राज्य में जनजातीय भाषा अकादमी शुरू होगा. इसका प्रस्ताव तैयार किया गया है. अकादमी में जनजातीय भाषाओं की पढ़ाई की जायेगी. सरकार ने जनजातीय भाषाओं के संरक्षण और विकास को देखते हुए अकादमी शुरू करने का फैसला लिया है. इसके अलावा जनजातीय भाषाओं की पढ़ाई कराने वाले शिक्षकों का नाम उत्प्रेरक से बदल कर संथाली में माचेद् यानि मास्टर जी करने का आग्रह किया है. प्राथमिक विद्यालयों के पाठ्यक्रम में भी जनजातीय भाषा की पढ़ाई की जायेगी. संभ वत: कल 12 मार्च को कैबिनेट की बैठक में इस आशय का प्रस्ताव की स्वीकृति मिल जाये. कैबिनेट में इसके अलावा केंद्र के अनुरूप राज्य कर्मियों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की स्वीकृति मिल सकती है. वित्त विभाग इसका प्रस्ताव तैयार कर रहा है. एक जनवरी 2024 से इसका लाभ सभी राज्य कर्मी व पेंशनधारी व पारिवारिक पेंशनधारियों को मिल सकता है. कैबिनेट में राज्य कर्मियों की सेवानिवृति उम्र सीमा 62 वर्ष करने पर भी विचार हो सकता है. इसके अलावा कई विकास परियोजनाअ‍ें की स्वीकृति दी जायेगी. लोकसभा चुनाव आचार संहिता लगने के पहले संभवत: यह आखिरी कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की सरकार नीतिगत फैसले लेगी. कैबिनेट की बैठक में शाम चार बजे से प्रोजेक्ट भवन सभागा में होगी.

Related Articles

Back to top button