
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रातू रोड स्थित नगर निगम अस्पताल में ऑक्सीजन युक्त 40 बेड अस्पताल का उद्घाटन बुधवार को किया. उन्होंने कहा कि इस आपदा की घड़ी में यह अस्पताल लोगों को काफ़ी हद तक राहत पहुंचा सकेगा. साथ ही मरीज़ों को उनके बेड तक ऑक्सीजन देने की व्यवस्था की गई है.
लगातार ऑक्सीजन बेड की कमी को देखने के बाद सरकार ने निगम अस्पताल ने सभी बेड में ऑक्सीजन की व्यवस्था की है. मालूम हो कि प्रॉमिस हेल्थ केयर और नगर निगम के द्वारा यह कोविड-19 अस्पताल तैयार किया गया है जिसमें 40 बेड का निर्माण हुआ है. अस्पताल के डॉक्टर दीपक वर्मा के नेतृत्व में सारी व्यवस्था मरीजों को मुहैया कराई जाएगी.

उन्होंने बताया कि अस्पताल में हर तरह की व्यवस्था की गई है. मरीजों की सुविधा के लिए डॉक्टर और नर्स भी तैनात रहेंगे. कोविड-19 के गंभीर मरीजों को केबिन में रखा जाएगा जबकि अन्य मरीजों को जनरल वार्ड में रखने की व्यवस्था है.
अस्पताल में डॉक्टर संगीता अग्रवाल के नेतृत्व में मरीजों की बेहतर जांच कराने की व्यवस्था भी की गई है. इसके अलावा निगम अस्पताल में कोविड-19 रहेंगे जबकि सामान्य मरीजों को रखने की व्यवस्था पंचवटी टावर के समीप रखी गई है.
इसे भी पढ़ें:लालू यादव को जेल से बाहर आने लिये अभी और करना पड़ेगा इंतजार




