Chaibasa

रेलवे ट्रैक पर मिला एक महिला का शव, हत्या की आशंका

Jagannathpur: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के मालुक डांगुवापोसी रेल मार्ग पॉल संख्या 357/3 से 357/5 के बीच दो हिस्सों में बाटा महिला का लाश सोमवार को देखा गया.सोमवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर आने जाने वाले व्यक्तियों के द्वारा एक महिला का शव को देखा गया.यह खबर गाँव में आग की तरह फैल गयी. इसकी सूचना पीढ़ के मानकी कामिल केराई को फोटो के माध्यम से दिया गया. इसके बाद मानकी कामिल केराई घटना स्थल आकर महिला के शव का पहचान कासिरा गाँव की जेमा कुई के रुप में किया. मानकी कमिल केराई ने जगन्नाथपुर थाने को तत्काल सूचित किया . सूचना पाते ही प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच गयी. कुछ देर बाद मृतिका के सास एवं ससुर को लेकर मानकी कमिल केराई घटनास्थल पर पहुंचे.

बता दें कि मामला जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के कासिरा गांव का है. कासिरा गांव निवासी हरिशंकर बारजो का पुत्र रोयाराम बारजो की पत्नी जेमा बारजो की है. ससुर हरिशंकर बारजो एवं मानकी कामिल केराई के द्वारा पुलिस को बताया गया कि रोयाराम बारजो 5 से ज्यादा शादियां कर चुका है. परंतु सभी के साथ पति पत्नी का व्यवहार नहीं करता है.कुछ दिन साथ में रहकर छोड़ देता है .उसने जेमा बारजो के साथ  2020 में शादी किया था. दोनो का 3 साल की एक बच्चा भी है . रोयाराम बारजो जेमा बारजो के साथ भी समय समय पर मार पीट करता था. लेकिन जेमा बारजो बच्चे की खातिर मार सह कर भी उसके साथ रह रही थी. हम लोगों को आशंका है कि उसके पति ने ही उसे मार कर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया है.

ग्रामीणों के अनुसार सोमवार की सुबह 3 बजे भोर में जेमा बारजो का बच्चा बहुत तेज रो रहा था .जब  सभी आसपास वाले वहां पहुंचे तो घर में कोई नहीं था घर के बाहर बच्चा मां को खोजते हुए रो रहा था जब  सभी खोजबीन करने लगे तो गांव के एक जगह पर काफी मात्रा में खून का धब्बा देखा गया. तथा घसीट कर ले जाने का निशान भी देखा गया. जिससे जेमा बारजो की हत्या होने की शंका को बल मिलता है.रोयाराम बरजो की पत्नियों से इस रवैये को लेकर गांव में कई बार बैठक करके कई बार समझाया गया. परंतु वह इस तरह का हरकत से बाज नहीं आया. कई बार अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता एवं खाना पानी नहीं देता था.

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तहकीकात में लग गयी है. जगन्नाथपुर थाना प्रभारी शिवनारायण तिवारी ने कहा कि मामले का अनुसंधान चल रही है. हत्या या आत्महत्या कहना जल्दबाजी होगा. पोस्ट मार्टम के बाद पता चल जाएगा. मामला हत्या का होगा तो हत्यारा को छोड़ा नहीं जाएगा.

Related Articles

Back to top button