Giridih

अन्नपूर्णा देवी ने किया छात्राओं के बीच साइकिल वितरण

Giridih: गेल इंडिया के सीएसआर फंड से सोमवार को गिरिडीह के पचम्बा के जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी और सांसद प्रतिनिधि उषा कुमारी ने स्कूल की छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण की. स्कूल की करीब डेढ़ सौ से अधिक छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया गया. इधर गैल इंडिया के प्रतिनिधि ने जानकारी देते हुए बताया की स्कूल की जिन छात्राओं के बीच कंपनी के सीएसआर फंड से साइकिल का वितरण किया गया, वो काफी दूर से आती है. ऐसे में स्कूल प्रबंधन ने केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि के जरिए संपर्क कर परेशानी बताई. तो कम्पनी ने स्कूल की डेढ़ सौ स्टूडेंट्स को साइकिल वितरण करने की योजना बनाया. मौके पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का नारा पीएम मोदी ने पूरे देश को सिर्फ इसलिए दिया की वो खुद को मजबूत कर सके. और वक्त भी यही कहता है हर बेटियो को उनका अधिकार शिक्षा के रूप में तो जरूर मिले. केंद्रीय मंत्री ने कहा की ये अभी शुरुवात है आने वाले दिनों में किसी बेटी को खुद की पढ़ाई के लिए सोचना भी नहीं होगा. इधर साइकिल वितरण समारोह में स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षक शिक्षिकाए समेत कई छात्राएं मौजूद थी.

Related Articles

Back to top button