ChaibasaCourt News

नाबालिक लड़की से दुष्कर्म करने वाले युवक को 22 साल की सजा

Chaibasa: नाबालिक युवती को डरा धमका कर बलात्कार करने का आरोप में बुधवार न्यायालय ने पोक्सो एक्ट के तहत 22 साल कारवाास की सजा सुनायी है, साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के टांगर टोला गांव के दीपासाई  निवासी स्व० मंगल गोप के पुत्र 22 वार्षिय रोहित कुमार गोप एक नबालिक लड़की को डरा धमका कर दुष्कर्म करता था.पीड़िता कुमारडुंगी  में अपने मामा घर पर रह कर +2 उच्च विद्यालय कुमारडुंगी में पढ़ाई करती थी . बाद में पीड़िता ने आरोपी युवक रोहित गोप के खिलाफ कुमारडुंगी थाना में मामला दर्ज कराया था. जिसका

थाना काण्ड 10 / 2021, दिनांक 24.08.2021 धारा 376 (2) (एन) भा0द0वि0 एवं 4 / 6 पोक्सो एक्ट के अन्तर्गत प्राथमिकी अभियुक्त रोहित गोप बनाया था. पुलिस के अनुसंधान के क्रम में  पुलिस द्वारा प्राथमिकी अभियुक्त रोहित गोप को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया तथा सभी साक्ष्यों को वैज्ञानिक तरीके से संग्रह करते हुए माननीय न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया गया, जिसके आधार पर उक्त काण्ड का विचारण पोक्सो वाद सं0- 46 / 2021 के क्रम में दिनांक- 22 मार्च 2023 को  न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश- प्रथम, प० सिंहभूम, चाईबासा के न्यायालय द्वारा धारा 376 (2) (एन) भा0द0वि0 एवं 6 पोक्सो एक्ट के अन्तर्गत अभियुक्त रोहित गोप को 22 साल कारावास 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया.

इसे भी पढ़ें: निशिकांत दुबे ने देवघर के भट्ठर धर्मशाला को बेचने से बचाने को CM हेमंत सोरेन से की अपील, कहा- साजिश में भू-माफिया

Related Articles

Back to top button