Lead NewsRanchi

पीएम ने लाइट हाउस प्रोजेक्ट का किया ऑनलाइन उद्घाटन, लोगों को मिला अपना आशियाना

Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची के धुर्वा स्थित पंचमुखी मंदिर के पास बने लाइट हाउस प्रोजेकट का ऑनलाइन उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम की ओर से 10 लाभुकों की आवास की चाबी सौंपी गयी. इनमें शोभा देवी, केशरी देवी, संजय कुमार कर्ण, मनोज कुमार वर्मा, राकेश कुमार दास, पूनम, इंदु देवी, सबिता कुमारी, अजय कुमार ठाकुर शामिल हैं. लाभुकों ने घर मिलने की खुशी मे पीएम के प्रति आभार व्यक्त किया.

लाभुकों ने कहा कि अभी तक सभी किराये में रहते थे, लेकिन अब उनका खुद का मकान होगा. बता दें कि ग्लोबल हाउसिंग तकनीक चैलेंज के तहत 3 डी वॉल्यूमेट्रिक प्रीकास्ट तकनीक से 5.15 एकड़ •भूमि में कुल 131 करोड़ की लागत से 18 माह में 1008 फ्लैट का निर्माण कराया गया है. मौके पर सांसद संजय सेठ ने कहा कि यह फ्लैट सिर्फ एक परियोजना नहीं बल्कि पीएम मोदी जी की गारंटी है. आज उन्हें घर मिला है जो इसकी कभी उम्मीद नहीं रखते थे. पीएम गांव-गरीब किसान सभी के लिए सोचते है. उन्होंने कहा कि पीएम फिर दोबार 2024 में चुनकर देशवासियों के सामने आ रहे. इस अवसर पर विधायक नवीन जायसवाल, सूडा निदेशक अमित कुमार सहित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button