JharkhandRanchi

ओझा मार्केट स्थित दुकान में चोरी कर कबाड़ी दुकान में बेचा, तीन आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

Ranchi : रांची की पंडरा ओपी पुलिस ने ओझा मार्केट स्थित दुकान में चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने दुकान का करकट काट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था. चोरी का सामान कबाड़ी दुकान में बेच दिया. गिरफ्तार आरोपियों में अमृत कुमार वर्मा, नीरज प्रसाद जायसवाल और सूरज कुमार चौधरी के नाम शामिल हैं. तीनों आरोपी पंडरा ओपी क्षेत्र के रहनेवाले हैं. आरोपियों की निशानदेही पर कांसा का छः परात, कांसा की 12 थाली, कांसा की पांच पूजा थाली, सात पीतल की थाली, तीन पीतल की बाल्टी, पीतल का तसला, पीतल एवं कांसा का लोटा, कटोरा, कमंडल, घंटी, अगरबती स्टैंड, चम्मच, पूजा कटोरी, पीतल का ग्लास, गगरी, घंटा, कलछुल, कड़ाही, स्टील का केन सहित अन्य सामान पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार बीते सोमवार को कौशल कुमार ने चोरी को लेकर लिखित शिकायत की थी. जिसमें बताया गया कि ओझा मार्केट स्थित बर्तन की दुकान में करकट काट कर अज्ञात चोरों ने लगभग डेढ़ लाख रुपया मूल्य का फूल, कांसा एवं पीतल के बर्तन चोरी कर ली है. पुलिस ने मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर पंडरा ओपी प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया. पुलिस की टीम ने 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया.

इसे भी पढ़ें- झामुमो परिवार के प्रियतम सदस्य हैं अमित अग्रवाल, दाहू यादव, प्रेम प्रकाश, विशाल, पंकज मिश्रा, बच्चू यादव: भाजपा

Related Articles

Back to top button