JharkhandLead NewsRanchi

झामुमो परिवार के प्रियतम सदस्य हैं अमित अग्रवाल, दाहू यादव, प्रेम प्रकाश, विशाल, पंकज मिश्रा, बच्चू यादव: भाजपा

Ranchi : भाजपा ने मंगलवार को झामुमो पर हमला बोला. भाजपा के मुताबिक, झामुमो ने प्रेस वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भगवान बिरसा मुंडा से तुलना की जो आपत्तिजनक है. प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा पूरे देश के गौरव के प्रतीक हैं. उनको भगवान का दर्जा दिया जाता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी जन्मस्थली ऊलिहातू और भगवान बिरसा मुंडा कारागार में भी जाकर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित कर चुके हैं. भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्रीय सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस की पहली बार शुरुआत की है. ऐसे भगवान बिरसा मुंडा की एक भ्रष्टाचार के आरोपी से तुलना करके आज झारखंड मुक्ति मोर्चा ने न सिर्फ आदिवासी समाज बल्कि पूरे देश का अपमान किया है. प्रतुल शाहदेव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने तो अंग्रेजों से देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए अपनी सर्वोच्च आहुति दी थी जबकि हेमंत सोरेन की सरकार ने झारखंड को लूट कर खोखला कर दिया.

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 वर्षों तक 1 घंटे भी बिना छुट्टी लिए निस्वार्थ भाव से 140 करोड़ देशवासियों की सेवा की है. हर पर्व, त्योहार पर वह सीमा पर अपने सैनिकों और पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ शरीक होकर उनका हौसला बढ़ाते रहे हैं. गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की है. किसानों को सीधे सहायता राशि दी है. मुद्रा लोन के जरिए करोड़ों युवाओं को रोजगार के अवसर दिए हैं. 140 करोड़ देशवासी ही मोदीजी का परिवार है.

प्रतुल शाहदेव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन के कार्यकाल में सिर्फ दलालों की चलती थी. उससे तो यह स्पष्ट हो गया कि इनका परिवार सत्ता के दलालों अमित अग्रवाल, प्रेम प्रकाश, विशाल, दाहु यादव, विनोद, पंकज मिश्रा, बच्चू यादव जैसे लोगों तक ही सीमित है. ऐसे भी परिवारवादी सोच वाले राजनीतिक दलों के लिए अपने दरबारी और परिजनों के अलावा आम जनता की कोई पूछ नहीं होती. इसी करण जब जब माइनिंग लीज, इंडस्ट्रियल लीज या किसी अन्य कारण के कारण जमीन लीज देने की बड़ी होती है तो यह सिर्फ सोरेन परिवार के सदस्यों को या उनके करीबियों को ही मिलता है. हताशा, निराशा और कुंठा के दौर से गुजर रहा झामुमो अब भगवान का अपमान करने पर भी उतर आया है.

इसे भी पढ़ें – भगवान बिरसा मुंडा को जेल में डालने से नहीं रुका उलगुलान, बीजेपी डरने वाली, सोरेन परिवार लड़ने वाला: सुप्रियो

Related Articles

Back to top button