Chaibasa

अवैध गिट्टी लदे हाइवा को खनन टीम ने किया जब्त

Chakradharpur: चक्रधरपुर में जिला खनन विभाग ने चक्रधरपुर में अवैध गिट्टी लदा एक हाइवा जब्त किया है. दरअसल पश्चिम सिंहभूम जिला खनन विभाग को गुप्त सुचना मिली थी की अवैध गिट्टी का परिवहन चक्रधरपुर में धड़ल्ले से हो रहा है. इस सुचना पर खनन विभाग ने एनएच 75 बांझिकुसुम के पास छापामारी कर शाम के 5:10 बजे एक गिट्टी लदे हाइवा को पकड़ा. हाइवा चालक से जब चालान दिखने को कहा गया तो चालक के पास चालान नहीं था. इसके बाद 5:19 बजे हाइवा के मालिक ने चालान दिखाया. इसके बाद जिला खनन विभाग ने चक्रधरपुर पुलिस की मदद से हाइवा को जब्त कर चक्रधरपुर थाना में रख दिया. मालूम रहे की चक्रधरपुर में धड़ल्ले से अवैध रूप से बालू और गिट्टी का परिवहन हो रहा है. लगातार इसकी शिकायत लोग कर रहे हैं. जिसपर अब खनन विभाग ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है.

इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर की खबरें: बैठक कर भाजपा ने की लोकसभा चुनाव पर मंत्रणा, कांग्रेस कमेटी की बैठक में संगठन मजबूती पर दिया जोर

Related Articles

Back to top button