JharkhandJharkhand StoryNEWSRanchi

रांची-वाराणसी कॉरीडोर: कुरू से लोहरदगा-उदयपुरा से भोगू शंखा के बीच फोरलेन सड़क निर्माण का रास्ता साफ, 280 हेक्टेयर भूमि वन विभाग को देने के लिए चिह्नित

Nikhil Kumar

Ranchi: चार लेन कुरू से लोहरदगा से उदयपुरा और भोगू से शंखा सेक्शन एनएच 75 तक की सड़क निर्माण में आ रही वनभूमि की समस्या का लगभग निदान मिल गया है. वनभूमि के बदले दूसरी जगह वन विभाग को जमीन उपलब्ध कराने के लिए भूमि चिह्नित कर ली गयी है. रांची-वाराणसी रोड के तीन पैकेज के लिए करीब 240 हेक्टेयर वनभूमि की आवश्यकता है. इसके बदले वन विभाग को दूसरी जगह जमीन देनी है. मिली जानकारी के अनुसार पलामू डीसी ने सरकार को इसकी रिपोर्ट भी भेजी है. लगभग 280 हेक्टेयर भूमि इसके लिए चिह्नित की गयी है जिसे वन विभाग को हस्तांतरित की जायेगी. पथ निर्माण सचिव ने इस मामले को अविलंब निष्पादित करने के लिए वन विभाग व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है.

बता दें कि, मिनस्ट्री ऑफ इनवॉयरमेंट फॉरेष्ट ने गाइडलाइन के अनुसार वनभूमि के बदले उतनी ही जमीन अन्यत्र स्थान पर उपलब्ध करानी है जो पहले से वन के लिए नोटीफाइ नहीं है यानि अब वनभूमि के बदले गैर मजरूआ भूमि या निजी भूमि इत्यादि को ट्रांसफर करना होगा. इस नियम के चलते कई प्रोजेक्ट लटक रहे थे.

एनएचएआई चेयरमेन ने इसको लेकर राज्य सरकार को पत्र भी लिखा था और कहा था कि भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण सड़क की महत्वपूर्ण परियोजना लटक रही है. सीएस को इस पर पहल करने को कहा गया था. राज्य सरकार की ओर से भी सभी जिलों को इस संबंध में निर्देश दिए गये थे. इंजीनियरों के अनुसार पलामू जिला की ओर से जमीन चिह्नित की गयी है, जल्द ही सारी प्रक्रिया पूरी की जायेगी. बता दें कि एनएचएआई ने सारे पैकेज के लिए पहले ही टेंडर फाइनल कर रखा है. कुछ जगह में निर्माण भी चल रहा है. वनभूमि वाले एरिया में जल्द काम प्रारंभ होगा.

Related Articles

Back to top button