
Ranchi: झारखंड बिजली वितरण निगम मार्च से बिलिंग की नयी व्यवस्था लागू करने जा रहा है. नयी व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को व्हाटसएप और एसएमएस के जरिये बिजली बिल उपलब्ध कराया जायेगा. इसके लिये जेबीवीएनएल ने अपने उपभोक्ताओं से अपील की है कि उपभोक्ता फरवरी महीने के अंत तक अपना केवाईसी करा लें. इसके लिये उपभोक्ताओं को अपने नजदीकी बिजली कार्यालय में अपने मोबाइल नंबर को बिजली कंज्यूमर नंबर से जोड़ना होगा.
राज्य के सभी बिजली कार्यालयों में ये व्यवस्था शुरू कर दी गयी है. इसके लिये प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है जिसके तहत सोशल मीडिया के जरिये उपभोक्ताओं को केवाईसी कराने की जानकारी दी जा रही है. मोबाईल नंबर और कंज्यूमर नंबर जुड़ा होने पर ही उपभोक्ताओं को मैसेज के जरिये बिल दिया जायेगा. ऐसे में उर्जा मित्रों की ओर से समय में बिल नहीं देने से होने वाली परेशानियों से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, विशेष प्रचार के लिए ग्रामीण इलाकों में चलाया जा रहा है जिससे अधिक से अधिक उपभोक्ता इस व्यवस्था से लाभान्वित हो सके.
मार्च से शुरू होगी व्यवस्था
जेबीवीएनएल की मानें तो नयी व्यवस्था मार्च से शुरू हो जायेगी. इसके तहत चैट बाँद के माध्यम से उपभोक्ता बिजली बिल उपभोक्ता प्राप्त कर सकते है साथ ही बिजली संबंधी शिकायत, नया कनेक्शन समेत अन्य सुविधा का लाभ भी उपभोक्ता एसएमएस या व्हाट्सएप पर ले सकते है.




