BiharBihar UpdatesKhas-KhabarLead NewsMain SliderNationalNEWSTOP SLIDERTop Story

बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहुंचे एनडीए और राजद विधायक, थोड़ी देर में होगा बहुमत परीक्षण

Patna: बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है. सत्र के पहले दिन होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले विधायक विधानसभा पहुंच गए हैं. बिहार के नए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार भी विधानसभा पहुंच चुके हैं. पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी विधानसभा पहुंच गए हैं. सीएम नीतीश कुमार को आज एनडीए सरकार के लिए संख्याबल साबित करना है. फ्लोर टेस्ट को लेकर बिहार की राजनीति गर्म है.

स्पीकर और आरजेडी नेता अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ़ एनडीए पहले ही अविश्वास प्रस्ताव ला चुकी है. हालांकि उन्होंने फ्लोर टेस्ट से पहले इस्तीफ़ा देने से इनकार कर दिया है. बीती रात तेजस्वी यादव के आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. राज्य में सरकार बनाने के लिए 122 विधायकों की ज़रूरत है, एनडीए के पास 127 विधायक हैं.

शाहनवाज हुसैन ने कहा- विपक्ष कितना भी हंगामा कर ले…

फ्लोर टेस्ट को लेकर बीजेपी नेता शाहनवाज़ हुसैन ने कहा है कि विपक्ष कुछ भी कर ले वो कुछ नहीं कर पाएगा और एनडीए की संख्या और बढ़ने वाली है. उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा- “नीतीश कुमार के नेतृत्व में जेडीयू-बीजेपी और हम की एनडीए की सरकार बनेगी. हमारी संख्या जो एनडीए की वर्तमान संख्या से उससे ज़्यादा बढ़ने वाली है. विपक्ष कितना भी हंगामा कर ले कुछ भी होने वाला नहीं है.”

“जिस तरह से राजद के लोग विधायकों को पकड़ पकड़ कर रख रहे हैं उससे कुछ भी बदलने वाला नहीं है. बिहार में जंगल राज आने वाला नहीं है और नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम फ्लोर पर बहुमत साबित करेंगे.”

Related Articles

Back to top button