Sports

67वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता: साइकिलिंग प्रतियोगिता के पहले ही दिन झारखंड की झोली में आया रजत पदक

Ranchi: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार एवं झारखंड राज्य शिक्षा परियोजना परिषद की मेजबानी में आयोजित हो रही 67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2023-24 के अंतर्गत अंडर- 14/17/19 बालक -बालिका वर्ग साइकिलिंग प्रतियोगिता का गुरुवार को मेगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, रांची उद्घाटन हुआ. विधायक दीपिका पांडेय और विधायक राजेश कच्छप ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया. मौके पर दीपिका पांडेय ने 67वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता 2023-24 के सफल मेजबानी के लिए राज्य शिक्षा परियोजना और खेल पदाधिकारियों को बधाई देते हुए खेल प्रतियोगिताओं के निरंतर आयोजन पर बल दिया. कहा कि इन प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन से ना केवल राज्य की सकारात्मक छवि देश देश के सामने उभरती है, बल्कि स्थानीय खेल प्रतिभाओं को भी अपनी खेल प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलता है. राजेश कच्छप ने कहा कि इस राष्ट्रिय स्तर की प्रतियोगिता के सफल प्रबंधन के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे. सरकार ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित है. उद्घाटन समारोह में आईआरएस अशोक गोदरा, आयोजन सचिव सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, झारखंड साइक्लिंग संघ के महासचिव शैलेन्द्र पाठक, एसजीएफआई के टेक्निकल कमिटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र लामा, झारखंड साइक्लिंग संघ के उपाध्यक्ष सुरजीत कुमार, एसजीएफआई के क्षेत्रीय अधिकारी संतोष सिंह, झारखंड साइक्लिंग संघ के कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह भी उपस्थित रहे.

रजत पदक के साथ झारखंड का खुला खाता

अंडर -19 साइक्लिंग प्रतियोगिता में झारखंड ने रजत पदक के साथ शानदार शुरुआत की. राज्य की बालिका टीम में शामिल संतोषी उरांव ने रजत पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया. अंडर 19 बालिका वर्ग साइक्लिंग में महाराष्ट्र की स्नेहल माली ने स्वर्ण और महाराष्ट्र की ही स्नेहा ने कांस्य पदक जीता. अंडर 19 बालक वर्ग साइक्लिंग में दिल्ली के अक्षर त्यागी ने स्वर्ण पदक, राजस्थान के बजरंग ने रजत, आंध्रप्रदेश के कुम्मारा सुरेश ने कांस्य पदक जीता.

इसे भी पढ़ें: संसद में झारखंडः अवैध खनन के खिलाफर 2019-2023 तक दर्ज किए गए 6597 FIR, 12,280 वाहन हुए जब्त

Related Articles

Back to top button