Read Next
01/09/2026
झारखंड के 12 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, पलामू-गुमला समेत कई इलाकों में वज्रपात का खतरा
31/08/2026
Jharkhand Weather: रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज चेतावनी
30/08/2026
चाईबासा जेल के कैदियों को मिलेगा बागवानी का प्रशिक्षण, प्रोजेक्ट परिवर्तन के तहत कौशल विकास पर जोर
30/08/2026
परिसीमन के विरोध में आज रांची में आदिवासी महाजुटान, मोरहाबादी में बड़ी जुटान, कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन
29/08/2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह का न्योता, मोरहाबादी में 4 सितंबर को होगा दही हांडी कार्यक्रम
29/08/2026
सरना धर्मकोड का अलग विकल्प नहीं मिला तो जनगणना-परिसीमन का बहिष्कार, 4 अक्टूबर को रांची में महारैली
29/08/2026
जमशेदपुर में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, 30 हजार नकद और जेवरात लेकर फरार हुए चोर
29/08/2026
मनोहरपुर में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव को रेलवे बोर्ड की मंजूरी, सांसद जोबा माझी का प्रयास सफल
27/08/2026
APP भर्ती रोकने के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे अभ्यर्थी, 28 अगस्त को अगली सुनवाई
26/08/2026
जमशेदपुर NML पहुंचे कनाडा के वाणिज्यिक मंत्री एड जेगर, महत्वपूर्ण धातुओं पर सहयोग की चर्चा
Back to top button
New Delhi: भारत में 25 मई से घरेलू विमानों के फिर से उड़ान भरने की तैयारी है. इसके बीच दिल्ली हवाईअड्डा सोमवार से करीब 380 उड़ानों का संचालन करेगा. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें- अभिनेता किरण कुमार पाये गये कोरोना पॉजिटिव, होम क्वॉरेंटाइन
करीब दो महीनों से निलंबित थी उड़ानें
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाये गये देशव्यापी लॉकडाउन के बीच करीब दो महीने तक उड़ानें निलंबित थी. इसके बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार घरेलू विमानों का संचालन देशभर में सोमवार से बहाल होगा.
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि दिल्ली हवाईअड्डे पर सोमवार को करीब 380 विमानों का संचालन होगा. हवाईअड्डे से करीब 190 विमान रवाना होंगे और करीब 190 विमान यहां उतरेंगे.
इसे भी पढ़ें- #Corona: जमशेदपुर से 3 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, झारखंड का आंकड़ा हुआ 353
उठाये गये कई जरूरी कदम
दिल्ली हवाईअड्डे के संचालक डायल ने शनिवार को कहा था कि उसने यात्रियों के लिए विभिन्न स्थानों पर ऑटोमैटिक हैंड सैनिटाइजर, फ्लोर मार्कर, प्रवेश और चेक-इन द्वारों को चिह्नित करने समेत कई कदम उठाये हैं.
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने बताया कि हवाईअड्डे पर सामाजिक दूरी के नियमों को लागू करने और लोगों के बीच आपसी संपर्क को कम करने के लिए ये कदम उठाये गये हैं.
इसे भी पढ़ें- देश में कोरोना के नये मरीज मिलने का टूटा रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटे में 6,767 नये केस, 147 की मौत