
Giridih: जिले के साइबर पुलिस के हत्थे इस बार एक करोड़पति साइबर अपराधी हाथ लगा है वहीं दूसरे साइबर अपराधी रामशरण मंडल का कनेक्शन दुमका के कठिकुंड थाना में नक्सल घटना से जुड़ा है. रामशरण के खिलाफ धनबाद और गिरिडीह के साइबर थाना में दो मामले दर्ज है. गिरफ्तार रामशरण मंडल बिहार के बांका जिला के चांदन थाना क्षेत्र के गोपडीह गांव का रहने वाला है। वहीं करोड़पति साइबर अपराधी गिरिडीह के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पचंनटांड गांव का रहने वाला अजय मंडल है.

एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर अहिल्यापुर के अजय मंडल के अपराध की कुंडली खंगाला गया और संपति की जांच हुई तो एसपी के भी होश उड़ गए, क्योंकि अजय मंडल एक करोड़पति साइबर अपराधी निकला पुलिस ने पूछताछ के आधार पर जानकारी जुटाया कि अपराधी अजय का भी साइबर अपराध का तकनीक है तो साधारण। लेकिन करोड़ो की संपति इस अपराधी ने सिर्फ बैंक खाताधारकों को कॉल कर देश के सरकारी बैंक एसबीआई का फर्जी लिंक भेज कर ठगी करता रहा था.

खाताधारकों को बैंक कर्मी बनकर ओटीपी और पासवर्ड की मांग करते हुए उनके खाते से पल भर में जमापूंजी को उड़ा लिया करता था। लिहाजा, एसपी के निर्देश पर दोनों अपराधियों के पास से पुलिस ने छह मोबाइल के साथ 14 सीम कार्ड तक बरामद किया। जबकि अजय मंडल के पास से बोरिंग के दो बड़े वाहनों के साथ अशोक लियोलैंड कंपनी का एक करोड़ से अधिक दो बड़ा मालवाहक वाहन जब्त कर लिया गया.

पूछताछ में अजय मंडल ने जामताड़ा जिले में 16 डिस्मिल जमीन होने की बात कबूला जबकि अहिल्यापुर के पचंनटांड में ही खुद का मकान होने के साथ देवघर में 1700 सौ वर्गफीट की जमीन और धनबाद के गोविंदपुर में चार कट्ठा जमीन का मालिक होने के साथ अजय मंडल ने पूछताछ में खुलासा करते हुए कहा कि गोविंदपुर के जमीन में करीेब दो करोड़ का आलीशान मकान टाटा कंपनी का 12 चक्का ईधन टैंकर शामिल है.
इतना ही नही बचने के लिए ही अजय मंडल ने गिरिडीह के ही सियाटांड के नेपाल मंडल के नाम से महिन्द्रा एसयूवी वाहन को खरीदा था। बहरहाल, पिछले पांच महीने में एसपी दीपक के निर्देश पर अब तक जितने अपराधियों को दबोचा गया। उसमें अजय मंडल इकलौता करोड़पति अपराधी निकला.




