RanchiSports

26-31 जनवरी तक पहली हॉकी सिमडेगी जूनियर वीमेंस चैंपियनशिप, 14 टीमें लेंगी भाग

Ranchi: हॉकी सिमडेगा द्वारा जिला के हॉकी खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए एक नयी पहल हुई है. गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26से 31जनवरी तक सिमडेगा में पहली हॉकी सिमडेगा जूनियर महिला जिला चैंपियनशिप 2023 (1st Hockey Simdega Junior women’s Championship) का आयोजन एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित होगा. हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी ने ताया कि इस चैंपियनशिप में जिला की कुल 14 महिला हॉकी टीम भाग लेंगी जिसके जरिये 250 से अधिक प्लेयर्स अपना टैलेंट दिखाएंगे. इनमें आत्मनिर्भर हॉकी प्रशिक्षण केंद्र कुरकुरा, डे बोर्डिंग हॉकी केंद्र बांसजोर, ग्रास रूट हॉकी केंद्र CINI, डे बोर्डिंग लोंबई, KVS सिमडेगा, STC सिमडेगा, STC लचरागढ़, नरपति उच्च विद्यालय समसेरा, KGBV बानो, डे बोर्डिंग पाकरटांड़, डे बोर्डिंग टैंस, आरसी उत्क्रमित मध्य विद्यालय करंगागुड़ी, डे बोर्डिंग बरवाडीह, यूसी इंटर कॉलेज सामतोली की टीम भी भाग ले रही है. प्रतियोगिता के दौरान कुल 14 मैच खेले जाएंगे. प्रत्येक मैच में एक बेस्ट खिलाड़ी को प्रोत्साहन स्वरूप एक हॉकी स्टिक दिया जाएगा. सभी खिलाड़ियों को खेल प्रमाण पत्र दिए जायेंगे.

इसे भी पढ़ें: हाइकोर्ट ने अनुसंधानकर्ता को लगायी फटकार, पूछा लीगल काम हो रहा है या नहीं इसकी जांच क्यों नहीं की?

Related Articles

Back to top button