Uncategorized

बैंक में पैसा नही, गुस्साये ग्राहकों ने किया एनएच 98 जाम, दोनों ओर घंटों फंसी रही सैकड़ों गाड़िया 

Daltonganj : कैश की किल्लत पूरे झारखंड में बनी हुई है. इसका असर पलामू जिले में भी देखने को मिल रहा है. कई एटीएम बंद हैं और एक दो खुले भी हैं तो उनमें दिनभर लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं. इधर, जिले के छत्तरपुर में पिछले एक सप्ताह से एसबीआई की बाजार शाखा में ग्राहकों का कोई काम नहीं होने से नाराज उपभोक्ताओं का आक्रोश सड़क पर दिखा. बैंक से पैसा नहीं निकलने को लेकर ग्राहकों का आक्रोश फूट पड़ा. नाराज ग्राहकों ने एसबीआई की शाखा में तालाबंदी कर दी. इसके बाद विरोध जताते हुए ग्राहक एनएच 98 पहुंचे, जहां सैकड़ों महिला-पुरूष ग्राहक नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए. आक्रोशित लोगों ने एनएच 98 को दिन के 11 बजे से दोपहर दो बजे तक जाम रखा. इससे सड़क के दोनों ओर सैकड़ों गाड़ियों की कतार लग गई. करीब तीन घंटे के बाद जाम स्थल पर बीडीओ रामरतन वर्णवाल, सीओ विजय हेमराज खलखो और थाना प्रभारी संतोष कुमार ने पहुंच कर ग्राहकों को समझाने का काफी प्रयास किया जिसके बाद जाम हटाया जा सका. एसबीआई के शाखा प्रबंधक अनुकरण तिर्की ने बताया कि बीएसएनएल का केबल कट जाने के कारण बैंक का सारा लिंक फेल हो गया है. जब तक केबल नही ठीक होगा बैंक, में दैनिक काम काज शुरू नही हो सकता है.

इसे भी देखें- लोहरदगा: धर्म परिवर्तन की सजा, नाराज ग्रामीणों ने किया परिवार का बहिष्कार

dd

एटीएम बना कैसलेस, परेशानी बढ़ी

जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के एटीमएम में लगभग सप्ताह भर से पैसा नहीं है. ज्यादातर एटीएम कैशलेस हो गए हैं. बैंकों के द्वारा एटीएम में पैसा भी कम डाला जा रहा है, इस कारण भी परेशानी काफी ज्यादा बढ गई है. एटीएम में कम पैसा होने के कारण अधिकतर एटीएम काउंटर पर लंबी-लंबी ग्राहकों की लाईन लग रही है. घंटा-दो घंटा में ही एटीएम से पैसा खत्म हो जा रहा है. लोग पैसा निकासी के लिए शहर के एक एटीएम काउंटर से दूसरे एटीमए काउंटर की चक्कर लगा रहे है.

इसे भी देखें- निकाय चुनाव में अव्यवस्था से सीपी सिंह नाराज, आयोग को पत्र लिखकर कहा – नाकाबिल अफसरों को करें सम्मानित

शादी वाले घरों में कैश की दिक्कत

एटीएम में पैसा नहीं होने से ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पैसा नहीं निकलने के कारण लोगों के दैनिक कार्य भी प्रभावित होना शुरू हो गए हैं. लगन का मौसम होने के कारण जिनके घर में शादी-विवाह है उनके लिए काफी मुसीबत है. लेकिन एटीएम की स्थिति में कब सुधार होगा इस पर सस्पेंस अब भी कायम है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button