
Ranchi: जमीन घोटाला मामले में CM हेमंत सोरेन से उनके आवास में थोड़ी ही देर में पूछताछ के लिए ईडी अधिकारियों के पहुंचने की उम्मीद है लेकिन उससे ठीक पहले राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन 11:50 बजे सीएम आवास पहुंचे हैं. इसके अलावा झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू भी सीएम आवास पहुंचें है. उम्मीद जताई जा रही है कि सीएम ने महाधिवक्ता से विधिक सलाह लेने के लिए उन्हें सीएम आवास बुलाया है. इसके अलावा रांची के एसएसपी चंदन सिन्हा भी सीएम आवास पहुंचे हैं और वहां मौैजूद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है. सीएम आवास के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है.
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और मंत्री चंपई सोरेन पहुंचे मुख्यमंत्री आवास
सीएम हेमंत सोरेन से रा

डीसी, एसएसपी व स्पेशल ब्रांच के अधिकारी ले रहे जायजा
डीसी राहुल सिन्हा, एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, सिटी एसपी राज कुमार मेहता समेत स्पेशल ब्रांच के अधिकारी मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं. सभी आला अधिकारी खुद मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और मौजूदा हालात का जायजा लिया. करीब 200 से अधिक संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. स्पेशल ब्रांच के अधिकारी भी मौजूदा हालात पर नजर बनाए हुए है और पल पल की नजर रख रहे हैं. प्रदर्शन कर रहे सभी लोगो को हॉटलिप्स चौक के नजदीक रोक दिया गया है.




