Uncategorized

रिम्स परिसर में रहनेवाली नर्स ने पड़ोसी के खिलाफ दर्ज करायी शिकायत, नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी का लगाया आरोप

Ranchi: रिम्स की एक नर्स ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी करने और प्रेम आग्रह करने के संबंध में रिम्स और बरियातु थाना में मो मंजर नाम के व्यकित के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करायी है. रिम्स में काम कर रही नर्स जोसफिन होरो ने शिकायत दर्ज करायी है और उसने कहा है कि वह रिम्स परिसर के ही क्वार्टर नंबर 135 में रहती है. उसकी 12 वर्षीय बेटी प्रेमा होरो बीमार होने के कारण घर पर रह रही है. उसी मकान के एक हिस्से में मो मंजर उर्फ जेवियर खलखो भी अपने परिवार के साथ रहता है. रिम्स की स्टाफ नर्स ने कहा कि उसके डियूटी पर चले जाने के दौरान बेटी घर पर अकेली रह जाती है. उसे अकेला पाकर मो मंजर घर आ कर उसके साथ छेड़खानी करता है.

इसे भी पढ़ेंः रिम्स बना रणक्षेत्र, डॉक्टरों के बाद अब एम्बुलेंस चालकों ने की मारपीट (देखें वीडियो)

इसे भी पढ़ेंः खून की कमी से जूझ रहा रिम्स, सदर अस्पताल में मात्र तीन यूनिट खून

l1

लव लेटर सहित खानेपीने का सामान भी दिया

27 जनवरी को भी प्रेमा को घर में अकेला देख मो मंजर जबरदस्ती घर में घुस गया और उसे लव लेटर सहित खानेपीने का सामान भी दिया. नर्स की शिकायत के अनुसार डियूटी के बाद जब वह घर आयी, तब उसकी बेटी ने सारी बातें बतायी. नर्स ने कहा कि मो मंजर पहले भी ऐसी हरकत कर चुका है. नर्स ने अपनी बेटी के साथ छेड़खानी किये जाने के लिखित शिकायत में यह भी कहा है कि मो मंजर ने लड़की को जबरदस्ती किस भी किया. नर्स ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके पति भी खेती का काम करते हैं इसलिए घर पर नहीं रहते. ऐसे में लड़की की सुरक्षा खतरे में है. मामले में उसने बरियातु थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करायी है. रिम्स प्रबंधन को भी उसने एक पत्र लिखा है. और रिम्स अधीक्षक, रिम्स उपाधीक्षक और रिम्स मातृका को अपने शिकायत की कॉपी दी है. नर्स ने मामले में बिरियातु थाना प्रभारी से कहा है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वयक कार्रवाई करें.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button