JharkhandKodermaLead NewsRanchi

राज्य में बढ़ रही ठंड को देखते हुए कोडरमा जिला प्रशासन ने लिया फैसला, जानें क्या…

Ranchi/Kodarma: राज्य में बाढ़ रही ठंड और शीतलहर से आम जन-जीवन अस्त व्यस्त है. राज्य के अधिकतर जिलों में बीते कुछ दिनों से लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही धुंध की वजह से विज़िबिल्टी भी कम हो गई है. जिसके कारण रांची से कई उड़ानें भी रद्द करनी पड़ी हैं. बढ़ती ठंड को देखते हुए कोडरमा ज़िला प्रशासन ने कक्षा 1-5 तक के सरकारी और निजी स्कूलों को 19 जनवरी से 20 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है. साथ ही सरकारी विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को ग़ैर शैक्षिण कार्यों को निष्पादित करने का निर्देश दिया है.

इसे भी पढ़ें – FIH HOCKEY OLYMPIC QUALIFIERS 2024 RANCHI : जापान को परास्त कर सेमीफाइनल में पहुंचा अमेरिका

Related Articles

Back to top button