JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

आइटी रेडः धनबाद के होटल वेडलॉक में भारी मात्रा में कैश मिलने की खबर, हो रही है नोटों की गिनती

Ranchi : धनबाद और बोकारो जिले में कोयला कारोबार से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर की टीमों ने बुधवार अहले सुबह दबिश दी है. पुख्ता सूत्रों की मानें तो होटल वेडलॉक से भारी मात्रा कैश आइटी की टीम ने बरामद किया है. नोटों की गिनती की जा रही है. बताया जा रहा है कि यह होटल कारोबारी दीपक पोद्दार का है. काफी समय से विवादित रहा है होटल वेडलॉक. धनबाद पुराना बाजार टिकिया पाड़ा स्थित कोयला कारोबारी अनिल गोयल के आवास और कार्यालय, उनके भाई के होटल में, शास्त्री नगर स्थित राणा जनार्दन सिंह, दीपक पोहार के जोड़ाफाटक स्थित आवास, गोविंदपुर स्थित वेडलॉक होटल, गोदाम और फैक्ट्री में छापामारी चल रही है. आइटी की टीम सभी कोयला कारोबारियों से पूछताछ कर रही है और दस्तावेज खंगाल रही है. बोकारो में वसुधा इंडस्ट्री कैंपस में आयकर की टीम छापेमारी कर रही है. मामला टैक्स चोरी का बताया जा रहा है. फिलहाल विभाग की तरफ से आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है. जिन जगहों पर छापेमारी की जा रही है, वहां अर्धसैन्य बलों के जवान तैनात हैं.

इसे भी पढ़ें – ईडी ने कोयला कारोबारी को कोर्ट में किया पेश,  पूछताछ के लिए 6 दिनों की रिमांड मिली

Related Articles

Back to top button