
Giridih: विधायक ढुल्लू महतो रविवार को सदर प्रखंड के चैताडीह पहुंचे. इस दौरान दोनों भाजपा नेताओं ने कड़ाके के ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण किया. भाजपा नेता सुरेश साहु के कंबल वितरण कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष महादेव दुबे, अनिल वर्मा, राजेश गुप्ता, कामेशवर पासवान, मनेाज मोर्या, संजू देवी, अरविंद बरनवाल, अमर सिन्हा, तुतुल दा, प्रवीण कुमार, इनोद साव समेत कई भाजपा नेता शामिल हुए. और लगातार बढ़ते ठंड को लेकर जरुरतमंद और गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया. चैताडीह में ही भाजपा नेताओं ने करीब दो सौ ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया. और मकर संक्रान्ति को लेकर चूड़ा-तिलकूट भी बांटे. इस दौरान कई भाजपा समर्थक मौजूद थे.





