Crime NewsDhanbadNEWS

धनबाद के दामोदरपुर में पत्थर से कूचकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Dhanbad: सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दामोदरपुर के सोमनगर के पास खेत से एक युवक का शव बरामद किया गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया. फिलहाल शव का पहचान नहीं हो सका है.
इसे भी पढ़ें: धनबाद में DRM कार्यालय परिसर में पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर ईसीआरकेयू की भूख हड़ताल

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों की माने तो व्यक्ति की हत्या पत्थर से पूछ कर की गई है. उसका चेहरा बुरी तरह लहूलुहान पाया गया है. जबकि मृतक जींस, स्वेटर पहने हुए हैं. हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक किसी दूसरे क्षेत्र का है. पुलिस शव की पहचान में जुट गई है. जांच के क्रम में पुलिस ने हत्या के लिए इस्तेमाल किए हुए पत्थर बरामद की है.

Related Articles

Back to top button