JharkhandLead NewsRanchi

विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो के प्रारंभिक आपत्ति पर हाईकोर्ट में दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी, आदेश सुरक्षित

Ranchi: झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रबींद्रनाथ  महतो के निर्वाचन को चुनौती देने वाली संतोष हेंब्रम की चुनाव याचिका की सुनवाई सोमवार को झारखंड हाई कोर्ट में हुई. मामले में प्रतिवादी रबींद्रनाथ महतो की ओर से दायर प्रारंभिक आपत्ति पर  बहस हुई . प्रारंभिक आपत्ति पर दोनों पक्षों की सुनवाई सोमवार को पूरी हो गई, इसके बाद कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है.

प्रतिवादी रबींद्रनाथ महतो के अधिवक्ता अरविंद लाल ने कोर्ट से आग्रह किया कि इस चुनाव याचिका को निरस्त किया जाए क्योंकि यह याचिका सुनवाई योग्य नहीं है. पिछली सुनवाई में  प्रारंभिक आपत्ति पर सुनवाई के दौरान प्रतिवादी रबींद्रनाथ महतो की ओर से कोर्ट को बताया गया की उक्त चुनाव याचिका में कई त्रुटियां हैं. प्रार्थी ने कोई ऐसा बिंदु नहीं दिया है जिससे इस चुनाव याचिका पर सुनवाई हो सके. इस चुनाव याचिका में एक तरफ कोर्ट का समय बर्बाद हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ प्रतिवादी रबींद्रनाथ महतो को भी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है. दरअसल प्रार्थी ने चुनाव याचिका में कहा है कि रबींद्रनाथ महतो ने विधानसभा चुनाव के दौरान एक पेंपलेट छपवाया था जिसमें उनके खिलाफ चुनाव में दुष्प्रचार किया गया जिससे उनका जनाधार खत्म हुआ है. इसलिए ररबींद्रनाथ महतो का निर्वाचन रद्द किया जाए.

इसे भी पढ़ें: धनबाद में DRM कार्यालय परिसर में पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर ईसीआरकेयू की भूख हड़ताल

Related Articles

Back to top button