Crime NewsGiridihJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchi

पिकअप वैन के जरिए पानी पेटी की आड़ में हो रही थी शराब की अवैध तस्करी, 218 पेटी जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Ranchi:  गिरिडीह पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सरिया थाना क्षेत्र के डाक बंगला रोड स्थित इमली पेड़ के पास सोमवार की सुबह लगभग 8 बजे चेकिंग अभियान चलाकर पुलिस ने कोयरीडीह की ओर से आ रही एक पिकअप वैन को पकड़ा. उसकी तलाशी ली गई, तो पिकअप वैन से 218 पेटी (2616 बोतल) शराब मिला. बरामद शराब को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. बताया जा रहा है कि शराब तस्कर पिकअप वैन में शराब छुपाकर ले जा रहा था. नीचे शराब की पेटी और उसके ऊपर पानी पेटी (बोतल) रखी गई थी. जब्त शराब की बाजार कीमत लगभग 20 लाख रुपए बताई जा रही है.

Related Articles

Back to top button