JharkhandLead NewsRanchi

5 जनवरी से बारिश की संभावना, 8 जनवरी तक छाये रहेंगे बादल

Ranchi : एक-दो दिनों में पूरे राज्य के मौसम में बदलाव देखा जायेगा. एक ओर न्यूनतम तापमान में वृद्धि से लोगों को राहत मिलेगी वहीं, 5 जनवरी से मौसम में बदलाव के आसार हैं. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 4 जनवरी से राज्य में बारिश की संभावना है. 4 जनवरी को राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्से में बारिश की संभावना है. जबकि 5 और 6 जनवरी को राज्य के उत्तर पश्चिमी, मध्य और निकटवर्ती दक्षिणी हिस्से में बारिश की संभावना है. राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्से में पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा शामिल हैं. जबकि 5 और 6 जनवरी को मध्य हिस्से जिसमें रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला और खूंटी में आंशिक बादल छाये रहेंगे. कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है. हालांकि इस दौरान इन इलाकों में घना कोहरा और बादल छाये रहने की संभावना है. जबकि पूरे राज्य में 8 जनवरी तक आंशिक बादल छाये रहने की संभावना है. कुछ हिस्सों में दिन के समय में भी बादल और कोहरे का असर देखा जा सकता है.

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की मानें तो आनेवाले दो-तीन दिनों के अंदर तापमान में बदलाव देखा जायेगा. इस दौरान बादल छाये रहने के कारण न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जायेगी. इस दौरान राज्य का अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक होने की संभावना है. हालांकि 8 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की जायेगी. बादल हटने से इस दौरान लोगों को कनकनी का एहसास होगा.

राजधानी का मौसम कैसा रहेगा

आनेवाले कुछ दिनों की बात करें तो राजधानी में आंशिक बादल छाये हरेंगे. 4 जनवरी की बात करें तो सुबह में कोहरा धुंध और बाद में आंशिक बादल छाये रहेंगे, हल्की वर्षा होने की संभावना. 5 जनवरी को बादल छाये रहेंगे और हल्की वर्षा होने की संभावना. 6 जनवरी को बादल छाये रहेंगे और हल्की वर्षा होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें – सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू समेत, होटवार जेल समेत आधा दर्जन ठिकानों पर एक साथ ईडी का छापा

Related Articles

Back to top button