NEWSRanchi

नये साल की मौज में राजधानीवासी, मंदिर से लेकर पिकनिक स्पॉट पर भीड़

Ranchi: नये साल की धूम सभी जगह देखी जा रही है. जगह एक तरफ दिसंबर के आखिरी दिनों से ही लोग एक जनवरी की तैयारी में लगे थे. वहीं, एक जनवरी यानी आज के दिन हर जगह लोगों में उत्साह देखा जा रहा है. जहां ईसाई समुदाय में 31 दिसंबर की रात से ही गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं आयोजित हुई. वहीं, अलग अलग धर्मावालंबियों ने अपने अपने तरीके से नये साल के लिये प्रार्थना की. इस दौरान मंदिरों में भी लोगों की भीड़ देखी गयी. जहां पहाड़ी मंदिर, चर्च रोड स्थित काली मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर, राम मंदिर, सोमेश्वरधाम मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी.

इसे भी पढ़ें: गुमला में 123.58 करोड़ की लागत से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट स्कीम को मंजूरी

इसके साथ ही अलग अलग पिकनिक स्पॉट पर भी लोगों की भीड़ रही. इसमें प्रमुख रूप से पतरातु घाटी, पतरातु डैम, कांके डैम, धुर्वा डैम, रूक्का डैम, दशम फॉल, हंडरू फॉल, जोन्हा फॉल, बॉयो डॉयवर्सिटी पार्क, चिड़िया घर, फ्लावर पार्क समेत अन्य जगहों में सुबह से ही लोगों की भीड़ देखी गयी. एक जनवरी को ध्यान में देखते हुए पिकनिक स्पॉट पर अलग से सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. वहीं, पार्किंग की व्यवस्था भी की गयी.

मटन चिकन दुकानों पर भीड़

नये साल के जश्न में मटन चिकन दुकानों में भी भीड़ देखी गयी. सुबह से ही दुकानों में भीड़ देखी गयी. इस दौरान दुकानों में अलग से सजावट भी की गयी थी. मछली की दुकानों पर भी लोगों की लंबी कतार इस दौरान देखी गयी.

सुरक्षा के सख्त इंतजाम

एक जनवरी के कारण मंदिरों, पिकनिक स्पॉट के साथ शहर भर में सुरक्षा के सख्त इंतजाम देखा गया. इसके लिये शहर भर में एक हजार अतिरिक्त जवान तैनाम किया गया है.

Related Articles

Back to top button