
Ranchi: गुमला नगर परिषद में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट योजना को मंजूरी मिल गयी है. नगर विकास विभाग ने इसके लिए 123.58 करोड़ के प्राक्कलन को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दिया है. गुमला नगर परिषद में इस परियोजना के लिए 5 एकड़ भूमि उपलब्ध है. विभाग ने इसी के तहत डीपीआर तैयार कराया था, पीपीपी मोड पर इसका संचालन किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें: भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में 2024 को विजयी वर्ष बनाने पर हुआ मंथन
उक्त भूमि में सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट, सांइटीफिक लैंडफिल का निर्माण किया जायेगा. इसके अलावा चयनित एजेंसी कचड़ा उठाव के लिए डोर टू डोर कलेक्शन, परिवहन, वेस्ट प्रोसेसिंग, कचड़ा डंपिग स्टेशन इत्यादि बनायेगा. 2025-26 तक योजना का क्रियान्वयन कर दिया जायेगा. जल्द ही योजना पर काम करने के लिए टेंडर जारी किया जायेगा. शहर को स्वच्छ रखने के लिए यह योजना प्रारंभ की गयी है. केंद्र सरकार के सहयोग से इसे पूरा किया जायेगा.




