JharkhandLead NewsRanchi

बिपिन सिंह को भारत रक्षा मंच का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया

Ranchi: समाजसेवी बिपिन सिंह को भारत रक्षा मंच का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. यह मंच राष्ट्रीय स्तर पर एक राष्ट्र श्रेष्ठ राष्ट्र के उद्देश्य के लिए कार्य करता है. इसके संरक्षक केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हैं. रांची के हटिया में आयोजित एक समारोह में उन्हें मंच का प्रदेश अध्यक्ष बनाने का पत्र सौंपा गया.

इस मौके पर बिपिन सिंह ने कहा कि यह मंच लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहता है. उन्होंने कहा कि वह पहले से ही झारखंड के लोगों की सेवा करते आए हैं, चाहे कोरोना काल हो या किसी की कभी भी मदद करना, वह हमेशा तैयार रहते हैं. मंच से जुड़ने पर उन्होंने मंच के पदाधिकारियों और सभी झारखंड वासियों को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया.

इसे भी पढ़ें:अच्छी पहल : मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध जरुरी न्यूनतम सुविधाओं के सोशल ऑडिट का निर्णय

Related Articles

Back to top button