
Akshay Kumar Jha
Ranchi: गिरिडीह के गांडेय के जेएमएम विधायक सरफराज अहमद के विधानसभा से इस्तीफे की चर्चा तेज है. न्यूज़ विंग के पुख्ता सूत्रों ने इस इस्तीफे की पुष्टि की है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.
न्यूज विंग ने जब इस संबंध में विधानसभा स्पीकर रबींद्रनाथ महतो से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने कहा कि सही समय पर आपको इस संबंध में जानकारी दे दी जाएगी.
गांडेय विधायक ने किन कारणों से इस्तीफा दिया है, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है लेकिन नए साल के शुरू होते ही इस महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम से नए राजनीतिक अटकलें तेज हो गई है.




