Giridih

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए गिरिडीह से पैदल निकला प्रेम कुमार

Giridih: रामनगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के प्राण प्रतिष्ठा और उद्घाटन को लेकर 22 जनवरी को होने वाले विराट आयोजन को मिले निमंत्रण के बाद गिरिडीह से भी रामभक्तो का जाना शुरू हो गया है. इसी क्रम में रविवार को शहर के नगीना सिंह रोड के युवक प्रेम कुमार भी निमंत्रण मिलने के पैदल अयोध्या रवाना हुए. और उन्हें विदा करने के लिए सैकड़ों की संख्या में रामभक्तो की टोली भी नगीना सिंह रोड पहुंची, और 30 साल के युवक प्रेम कुमार को उत्साह के साथ विदा किया. लोगो ने माला पहनाया, जबकि भगवा अंगवस्त्र देकर आयोध्या के लिए रवाना किया. बजरंग चौक से ही लोगो की भीड़ उन्हे रवाना करने के लिए जुटे. इस दौरान आरएसएस के जिला कार्यवाहक मुकेश रंजन सिंह, भाजपा नेता संदीप डंगाईच, रितेश सिन्हा समेत सैकड़ों की संख्या में रामभक्तो का जत्था प्रेम कुमार के साथ भगवान राम और माता सीता के साथ संकट मोचन हनुमान के जयकारे लगता हुआ शहर भ्रमण किया. और उन्हें अयोध्या के लिए रवाना किया.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह सेंट्रल जेल में मध्य रात्रि दो घंटे तक चली छापेमारी, महिला वार्ड की हुई तलाशी-मिला कुछ नहीं

Related Articles

Back to top button