DhanbadJharkhand

22 दिसंबर को सीएम करेंगे धनबाद एसएसपी के नये कार्यालय भवन का उद्घाटन

Ranchi : धनबाद में एसएसपी के नये कार्यालय भवन का उद्घाटन 22 दिसंबर को होगा. नये भवन का उद्घाटन सीएम हेमंत सोरेन द्वारा किया जाना प्रस्तावित है. इसको लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है. पुराने भवन से नये भवन में फाइलों को शिफ्ट किया जा रहा है. धनबाद एसएसपी ने इससे संबंधित आदेश भी जारी किया है. जारी आदेश में बताया गया है कि वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद कार्यालय के नव निर्मित कार्यालय भवन का उद्घादटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेगन के द्वारा किये जाने के लिए 22 दिसंबर प्रस्तावित है. नये कार्यालय भवन में सभी शाखा से संबंधित सरकारी अभिलेखों का संधारण उद्घाटन समारोह पूर्व कराना आवश्यक है. वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी शाखा प्रभारियों को आदेश दिया गया है कि अपने-अपने शाखा से संबंधित आवश्यक सभी अभिलेखों को पुराने कार्यालय भवन से नये कार्यालय भवन के आवंटित शाखा में स्वयं अपनी देख-रेख में व्यवस्थित रूप से रखवायें. नये एवं पुराने सभी अभिलेखों को साफ-सुथरे लाल कपड़े में वर्षवार बांध कर एवं लेवलिंग कराते हुए रखने का आदेश दिया गया है.

इसे भी पढ़ें – Breaking: हाइकोर्ट ने सुनाया फैसला- सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा में सीटेट पास या पड़ोसी राज्य से टेट परीक्षा पास अभ्यर्थी हो सकेंगे शामिल

Related Articles

Back to top button