ChaibasaJharkhandLead News

माओवादियों ने मनोहरपुर को पोस्टर से पाटा, ईलाके में दहशत, पुलिस पोस्टर जब्त कर मामले की कर रही है जांच

Chakradharpur : पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलियों की गतिविधि तेजी से बढ़ती हुई नजर आ रही है. कोल्हान सहित सारंडा क्षेत्र में नक्सली लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं. नक्सलियों ने बुधवार को पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर में पोस्टरबाजी कर इलाके में दहशत कायम कर दिया. मनोहरपुर के सबसे खास शहरी इलाके में माओवादियों ने इस बार पोस्टरबाजी कर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है. बताया जा रहा है कि तक़रीबन 15 साल बाद माओवादियों ने इस तरह से मनोहरपुर के खास इलाकों में पोस्टरबाजी की है. माओवादियों की इस पोस्टरबाजी से पूरे मनोहरपुर में दहशत कायम हो गया है. माओवादी पोस्टर में भाजपा और आरएसएस के खिलाफ बातें लिखी गयी हैं. वहीं झारखण्ड को शोषण मुक्त राज्य बनाने के लिए लोगों से अपील की गयी है. इधर मनोहरपुर को माओवादी पोस्टर से पाट दिये जाने की खबर के बाद पुलिस ने सभी जगह से पोस्टर को जब्त कर लिया है. वहीं माओवादी पोस्टर लगानेवालों की तलाश में पुलिस जुट गयी है. मालूम रहे की आगामी 22 दिसंबर को नक्सलियों ने पुलिस के नक्सल विरोधी अभियान के खिलाफ भारत बंद का आह्वान किया है. लोग इस पोस्टरबाजी को भारत बंद से पहले नक्सलियों की धमक से भी जोड़ कर देख रहे हैं ताकि नक्सलियों द्वारा आहूत भारत बंद सफल हो सके.

इसे भी पढ़ें – Breaking: हाइकोर्ट ने सुनाया फैसला- सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा में सीटेट पास या पड़ोसी राज्य से टेट परीक्षा पास अभ्यर्थी हो सकेंगे शामिल

Related Articles

Back to top button