
Ranchi: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में एक शख्स की बटम तालाब में डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान रामू मिंज नामक व्यक्ति के तौर पर हुई है. बताया जा रहा है कि व्यक्ति के पानी में डूबने कि जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग बटम तालाब पहुंचे, और अपने स्तर से शव को निकालने का काफी प्रयास किया. लेकिन सफलता नहीं मिलने पर स्थानीय लोगों ने डोरंडा थाना को मामले की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस ने शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.
इसे भी पढ़ेंःसीएम चाचा रोज ही लुटती है हमारी इज्जत, कभी मालिक तो कभी साहेब रात में नोचते हैं, बचाइए ना हमें
अपने ससुराल आया था रामू
बताया जा रहा है कि रामू मिंज अपने ससुराल आया था. और शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने रामू मिंज को तालाब में उतरते हुए देखा था. वह कमल फूल को तोड़ने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वह कब पानी में डूब गया यह पता नहीं चल पाया.
मानसिक स्थिति नहीं थी ठीक- परिजन
रामू मिंज के परिवार वालों ने बताया कि वह घर से फुल लाने की बात कहकर घर से निकला था. परिवार वालों के अनुसार, रामू मिंज की मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं थी. इलाज के लिए ही उसे रांची स्थित उसके ससुराल लाया गया था, लेकिन तभी यह हादसा हो गया.
इसे भी पढ़ेंःफाइलों में दफन हो गये 75000 करोड़ के एमओयू, अब 56000 करोड़ का निवेश भी अटका
मौत के बाद तालाब में तैरने लगा शव
मौत के बाद रामू मिंज का शव तालाब में तैरने लगा. तब स्थानीय लोगों को जानकारी हुई कि उसकी मौत हो चुकी है. मामले की जानकारी मिलते ही डोरंडा पुलिस को मौके पर पहुंची और शव को तालाब से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.




