
Jaipur : एक बार फिर से भाजपा ने मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चौंकाया है. राजस्थान के सीएम के नाम का भी ऐलान कर दिया गया. ब्राह्मण नेता भजन लाल शर्मा राजस्थान के नये मुख्यमंत्री होंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वसुंधरा राजे ने सीएम पद के लिए भजन लाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर सर्वसम्मति से मुहर लग गयी. इसके साथ ही दो डिप्टी सीएम के नाम का भी ऐलान किया गया. इनमें दीया सिंह, प्रेमचंद बैरवा के नाम शामिल हैं. वासुदेव देवनानी को विधानसभा का स्पीकर बनाया गया है. भजन लाल शर्मा सांगानेर विधानसभा से विधायक चुने गये हैं. यह पहली बार विधायक बने हैं.
इसे भी पढ़ें – सीएमओ से ईडी पहुंचा कर्मी, ईडी को सौंपा पत्र



