
Ranchi : हेल्थ प्वाइंट हॉस्पिटल में गंभीर रुप से चोटिल ममता कुमारी, शोभा देवी एवं उपेंद्र कुमार का सफल ऑपरेशन किया गया. ममता कुमारी मोटरसाइकल एक्सीडेंट में चोटिल हो गईं थी. उनकी कमर एवं छाती की हड्डी टूटी चुकी थी. उन्हें नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उन्हें बेहतर ईलाज के पटना रेफर कर दिया गया था. लेकिन उनके परिजन ललन कुमार ने हेल्थ प्वाइंट के बारे में जानकारी दी. इसके बाद मरीज को एंबुलेंस में बैठाकर रांची लाया गया.
इसे भी पढ़ें: राफेल डील में भाजपा ने की हेराफेरी : तेजस्वी यादप
मरीज की स्थिति में सुधार आने पर नस को फ्री किया
यहां हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अनूप मोहन नायर ने ममता का इलाज किया. डॉ अनूप ने बताया कि मरीज की हालत काफी क्रिटीकल थी, उसे सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी. ममता को आईसीयू में सपोर्ट में रखा गया. छाती का इलाज डॉ शैलेश कुमार वर्मा एवं कमर कर ईलाज डॉ नायर की देखरेख में किया गया. डॉ अनूप ने बताया कि मरीज की स्थिति में सुधार आने पर नस को फ्री किया गया. वहीं शोभा देवी जिन्हें पांव फिसलने से गहरी चोट लगी थी, उनके गर्दन की हड्डी टूटकर टेढ़ी हो गई थी, इनका भी सफल इलाज किया. शोभा देवी के गर्दन में स्क्रू और प्लेट लगाकर ठीक किया गया. दोनो मरीजों को पांच से छह दिन में छुट्टी दे दी जायेगी.




