Crime NewsJharkhandRanchi

नाबालिग से गैंगरेप मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपी को पकड़ने के लिए रांची पुलिस मार रही छापा

  • सिटी एसपी सौरभ ने भी गिरफ्तार आरोपी से की पूछताछ

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची के जगन्नाथपुर में एक नाबालिग बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में रांची पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. बुधवार को मामला सामने आने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था. इस मामले में एक और आरोपी अभी तक फरार है. रांची पुलिस ने नाबालिग बच्ची का मेडिकल करवा दिया है और आज ही 164 का बयान पुलिस दर्ज करवाएगी.

इसे भी पढ़ें : धनबाद में स्क्रैप व्यवसायी हमले की जांच के लिए थाना पहुंचे एसपी

तीन युवकों ने किया था अगवा

जानकारी के अनुसार बच्ची घर में सोयी हुई थी, तभी तीन युवकों ने बच्ची को मुंह दबाकर अगवा कर लिया. उसको हटिया के कल्याणपुर में किसी स्थान पर रख कर रात भर दुष्कर्म किया गया.

सबी युवक सुबह होते ही फरार हो गये. जब बच्ची को होश आया तो बच्ची किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी.

परिजनों ने आनन-फानन में इस बात की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं और एक आरोपी फरार हैं जहां गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

इसे भी पढ़ें : एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, जानिये हैकर ने क्या की छेड़छाड़

दुष्कर्म मामले की जांच करने सिटी एसपी सौरभ जगन्नाथपुर थाना पहुंचे और पकड़े गये आरोपी से पूछताछ की. सौरभ ने बताया कि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की छापेमारी तेजी से चल रही है .

इसे भी पढ़ें : WhatsApp यूजर्स चेक कर लें, क्या नये साल में आपके फोन पर एप काम करेगा या लेना होगा नया फोन

Related Articles

Back to top button