
Giridih: धनतेरस के मौके पर शुक्रवार को गिरिडीह के कारोबारियों और खरीदारों पर माता महालक्ष्मी और भगवान धन्वतंरि ने खुले मन से स्न्नेह लुटाया. सुबह से हर कारोबारी अपने-अपने प्रतिष्ठान खोल कर ग्राहकों के प्रतीक्षा में लग गए. इलेक्ट्रिक से लेकर इलेक्ट्रिोनिक, और वाहनों से लेकर सोना-चांदी के जेवर को डिस्पले पर सजा रखा था. जिसे ग्राहकों को अपने पंसद के समान की खरीदारी में परेशानी नहीं हो. और दिन चढ़ना शुरु हुआ, तो हर बड़े और छोटे प्रतिष्ठान खरीदारों की भीड़ से भरे दिखे. तो दुसरी तरफ बाजार में पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था. कमोवेश, सारा दिन एक समान स्थिति रहा. इस दौरान यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एसडीपीओ अनिल सिंह, प्रशिक्षु डीएसपी और नगर थाना भिखारी राम को पुलिस जवानों के साथ यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए उतरना पड़ा. इधर बाजार विशेषज्ञ सह सलूजा गोल्ड समूह के प्रबंध निदेशक सतविंदर सिंह उर्फ मणि सिंह सलूजा, इलेक्ट्रिक कारोबारी प्रदीप अग्रवाल, वाहन शोरुम मालिक प्रदीप जैन की मानें तो पूरे जिले में 80 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ. क्योंकि ऑनलाईन खरीदारी के कारण कारोबारी कुछ भयभीत हुए थे, लेकिन धनतेरस के दिन जिस तरह से बाजार और प्रतिष्ठानों में भीड़ उमड़ी, उसे इंकार नहीं किया जा सकता कि कारोबार 80 करोड़ से कम हुआ है. वैसे विशेषज्ञों ने सिर्फ अनुमान लगाया. जबकि कारोबार इसे भी अधिक के होने की उम्मीद जताई गई.

खरीदारों ने जरुरत के अनुसार सोना, चांदी के जेवर खरीदे. महिलाएं और युवतियांे की भीड़ तो सुबह से ही जेवर दुकानों में दिखी. और अपने पंसद के अनुसार जेवर की खरीदारी करती नजर आई. कान के टॉप्स से लेकर चेन और अगूंठी समेत पायल की खरीदारी करती महिलाएं और युवतियां नजर आई. वैसे लक्ष्मी-गणेश के फोटो से अंकित चांदी के सिक्कों की ब्रिकी भी खूब जेवर दुकानों में हुआ. विशेषज्ञों के अनुसार धनतेरस के मौके पर सर्राफा कारोबार भी 12 करोड़ से अधिक का ही हुआ. जबकि इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रोनिक दुकानों में एलईडी, फ्रिज, वांशिग मशीन, गिजर और घर के सजावट के लिए झाालर खरीदने के लिए ग्राहक वैटिग में दिखे. अलग-अलग डिजाईन के झालर ग्राहक खरीद रहे थे. तो जरुरत के अनुसार ही अन्य उपकरणों की खरीदारों के लिए ग्राहकों की भीड़ इस दौरान देखने को मिला. पहले से बुंकिग कराएं इन समानों को ले जाते ग्राहक नजर आएं.

जबकि धनतेरस के शुभ मुर्हुत के मौके पर लोगों ने मान्यताओं के अनुसार खरीदारी किया. एक अनुमान के अनुसार इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रिोनिक बाजार में ही 14 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ. लेकिन सबसे अधिक भीड़ वाहनों के शोरुम में दिखा. जहां ग्राहकों को उनके पंसद के अनुसार दो पहिया वाहनों के शोरुम में ग्राहकों की भीड़ बताने के लिए काफी थी कि धनतेरस में चार पहिया और दो वाहनों का कारोबार 45 करोड़ से अधिक का हुआ. क्योंकि चार पहिया वाहनों के शोरुम में भी खरीदार जुटे थे. इधर लोगों ने दीपावली की शाम घर में सुख-समृ़िद्व बनी रहे. इसके लिए लोगों ने भगवान गणेश और माता महालक्ष्मी की मूर्तियों का भी खरीदारी करते नजर आएं. तो घर के सजावट के लिए अलग-अलग डिजाईन के कृत्रिम रंगोली और फूलों से बने झालर खरीदते नजर आएं. इस दौरान मिट्टी के दीये के साथ मिट्टी के घरकुंडा की खरीदारी करती महिलाएं और युवतियां नजर आई. तो लोगों ने मान्यताओं के अनुसार झाडूओें का भी खरीदारी किया.





