GiridihJharkhand

गिरिडीह के तिसरी में ट्रैक्टर के पलटने से मजदूर समेत दो की मौत

Giridih : गिरिडीह के तिसरी थाना के भंडारी पंचायत के गादी गांव में सीमेंट से लोड ट्रैक्टर पलटने से  ड्राइवर सहित दो लोगों की मौत शुक्रवार की शाम घटनास्थल पर हो गयी. घटना की खबर मिलते ही तिसरी थाना पुलिस घटना स्थल पहुंची. ट्रैक्टर के इंजन में दबे चालक और मजदूर के शव को जेसीबी से उठा कर निकाला गया. इस बीच जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन भी घटनास्थल पहुंचे और दोनों के शव देखा, तो परिजनों की चित्कार से घटनास्थल गूंज उठा. फिलहाल तिसरी पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने का प्रयास किया. लेकिन ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुर स्थित सीमेंट दुकान से सीमेंट के बोरे लोड कर ट्रैक्टर तिसरी के जेवरा पहुंचाया जा रहा था. इसी दौरान ट्रैक्टर जब गादी नदी के समीप पहुंचा, तो अधिक लोड होने के कारण ट्रैक्टर का इंजन पलट गया. जिसकी चपेट में तिसरी के पूर्णाडीह गांव निवासी बूंदो यादव और सीताराम यादव की मौत मौके पर हो गयी. जानकारी के अनुसार दोनों की मौत जिस ट्रैक्टर से हुई और दोनों जिसके चालक और मजदूर थे, उस ट्रैक्टर का निबंधन तक नहीं था. लिहाजा, तिसरी थाना पुलिस अब ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रकिया में जुटी हुई है.

इसे भी पढे़ं – झारखंड कैबिनेटः राज्यकर्मियों को दीवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ा, अब 46 प्रतिशत हुआ

Related Articles

Back to top button