
Bundu: आजसू पार्टी के रांची जिला समिति के वरीय उपाध्यक्ष राजकिशोर कुशवाहा के नेतृत्व में आजसु पार्टी के द्वारा बुण्डू अनुमंडल क्षेत्र में अवैध बालु उठाव एवं परिवहन की रोक की मांग तथा अतिशीघ्र बालु घाटों की निविदा निकाल कर बालु उठाव चालू करने को लेकर उपायुक्त रांची के नाम एक मांग पत्र बुण्डू अनुमंडल पदाधिकारी को सौपा है. इस प्रतिनिधि मंडल में आजसू पार्टी तमाड़ विधानसभा प्रभारी राम दुर्लभ सिंह मुण्डा, तमाड़ प्रखंड अध्यक्ष जगदीश गुप्ता, जिला परिषद सदस्या, सक्रिय कार्यकर्ता सनातन महतो, आकाश महतो, उमेश महतो, संतोष कुमार, अभिषेक गोराई, सुकसारण महतो, विनोद महतो सह अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे.





