DhanbadNEWS

आजसू छात्रसंघ ने पूर्व कुलपति डॉ सुकदेव भोई के द्वारा किए गए सभी टेंडर को रद्द करने की मांग

Dhanbad: विनोद बिहारी महतो कोलांचल यूनिवर्सिटी (बीबीएमकेयू) के प्रतिकुलपति डॉ पवन कुमार पोद्दार को प्रभारी कुलपति का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर आजसू के कोयलांचल प्रभारी हीरालाल महतो एवम बीबीएमकेयू अध्यक्ष विशाल महतो के नेतृत्व में आजसू छात्र संघ के प्रतिनिधि नए प्रभारी कुलपति डॉ पवन कुमार पोद्दार से मिले और पुष्पगुच्छ बधाई दी.

इसे भी पढ़ें: पूजा के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन से होगी निगरानी, शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

हीरालाल महतो और विशाल महतो ने संयुक्त रूप से कहा कि आजसू छात्र संघ के काफी लंबे प्रयास से पूरे विश्वविद्यालय को एक कुशाशक कुलपति से मुक्ति मिली है. आजसू छात्र संघ काफी हर्ष है एवं पूर्व कुलपति को विरमित किये जाने पर आजसू इसको बड़ी जीत के रूप में देखती है. पूर्व कुलपति डॉ सुकदेव भोई के द्वारा पूरे एक वर्ष में जितने भी अनैतिक निर्णय लिए है. जैसे बिना टेंडर के कैंटीन आवंटन करना और बिना टेंडर के मेन पावर सप्लाई के लिए सिटी क्लेप नामक कंपनी को पंजीकृत कर अवैध रूप से बहाली की गई थी. इस तरह सभी निर्णयों को रद्द करने को लेकर आजसू छात्र संघ अब आगे बढ़ेगी.

आगे विशाल महतो ने कहा छुट्टी के बाद अंगीभूत महाविद्यालयों में इंटर की पढ़ाई चालू करने, बंद किये गए महाविद्यालयों से पीजी की पढ़ाई चालू करने, पीजी जूलॉजी एवं बॉटनी की पढ़ाई चालू करने, क्षेत्रीय भाषाओं में पीजी के पढ़ाई चालू करने एवं लॉ कॉलेज में स्थायी प्रचार्य की मांग समेत अन्य मुद्दों को लेकर नव नियुक्त प्रभारी कुलपति से मिलेंगे और अपनी मांगों को रखेंगे. इस मौके पर विकास कुमार, विवेक महतो, छात्र नेता विक्की कुमार, भोला पासवान, जैनुल अंसारी, उत्पल मंडल, शेखर महतो, अंशु पासवान, राकेश ठाकुर, त्रिपुरारी सिंह, अजय पांडेय, डी के झा आदि मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button