
Dhanbad : धनबाद जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा के मद्देनजर पूजा पंडालों में सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किये गये हैं. सभी पूजा पंडाल और आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल और दंडाधिकारी नियुक्त किये जाएंगे. इसके लिए ब्लूप्रिंट तैयार कर तैयारी शुरू कर दी गई है. संवेदनशील इलाकों को चिन्हित करते हुए वहां पुलिस द्वारा विशेष निगरानी बरती जा रही है. इन इलाकों में जहां भीड़ अधिक होती है, वहां ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी.
इसे भी पढ़ें: चोरी व छिनतई को अंजाम देने की फिराक में थे 2 अपराधी, हथियार समेत गिरफ्तार
अलग अलग जोन में बांटा गया शहर
पूरे शहर को अलग-अलग जोन में बांटा गया है. धनबाद, कतरास और झरिया में क्यूआरटी फोर्स को लगाया जाएगा. कहीं भी किसी तरह की अप्रिय घटना से निपटने में क्यूआरटी टीम सक्रिय भूमिका निभाएगी. होमगार्ड जवानों को भी निगरानी में लगाया जाएगा.
सोशल मीडिया के जरिए लोगों से अपील
इसके अलावा धनबाद पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से अपील किया है. एसएसपी ने सभी टाइगर जवानों की ब्रीफिंग कर कई निर्देश भी दिए हैं. उन्होंने जिले के सभी थानेदारों को भी निर्देश देते हुए पूजा में शांति भंग करने वालों पर नजर रख कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है. थानेदारों को पेट्रोलिंग बढ़ाने और खुद संबंधित पूजा पंडालों में जाकर अवलोकन करने का भी निर्देश दिया है.
अपराधियों पर रखें निगरानी : एसएसपी
पूजा के दौरान पंडाल में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी एसएसपी ने कई निर्देश दिए हैं. उन्होंने अपने अधिकारियों को अपराधियों पर निगरानी रखने का भी निर्देश दिया है. वांछित अपराधियों पर विशेष निगरानी रखने, लगातार पेट्रोलिंग करने और किसी भी घटना को तुरंत वरीय पदाधिकारियों को सूचित करने का निर्देश दिया है. सादे लिबास में जवान रहेंगे तैनात एसएसपी ने बताया कि भीड़ भाड़ वाले पूजा पंडाल और मेले में सादे लिबास में महिला और पुरुष जवानों को भी तैनात किया जाएगा। कोई भी अपराधी लोगों को नुकसान नहीं पहुंचा सकेंगे.
पूजा समितियों से सहयोग की अपील
पूजा कमिटी के सदस्यों को भी संदिग्ध पर नजर रखने और सूचित करने को कहा गया है. पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाने का आदेश उन्होंने बताया कि पूजा पंडाल के कमिटियों को पंडाल के अंदर और बहार सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा गया है. कोई भी अपराधी अपराध कर बच नहीं सकता. भीड़भाड़ वाली जगहों पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी. पंडाल में थाना और हेल्पलाइन नंबर भी लिखकर लगाने को कहा गया है, ताकि संदिग्ध की कोई भी सूचना दे सके.




