Khas-KhabarLead NewsMain SliderNationalNEWSSports

चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से बाहर हुए हार्दिक पंड्या, BCCI ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

Mumbai: भारतीय क्रिकेट टीम के उप कप्तान हार्दिक पांड्या टखने में लगी चोट की वजह से धर्मशाला में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ मैदान पर नहीं उतर पाएंगे. बीसीसीआई ने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को लेकर हेल्थ बुलेटिन जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि स्कैन के बाद उन्हें डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है. वो बीसीसीआई मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और 20 अक्टूबर को धर्मशाला जा रही टीम के साथ रवाना नहीं होंगे.  बीसीसीआई ने बताया है कि अब वो सीधे इंग्लैंड के ख़िलाफ़ लखनऊ में टीम में शामिल होंगे.

कैसी लगी चोट

बांग्लादेश के ख़िलाफ़ मैच के 9वें ओवर में रोहित शर्मा ने हार्दिक पांड्या को गेंद थमाई थी. उनके सामने लिटन दास बल्लेबाज़ी कर रहे थे. पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना. दूसरी गेंद पर लिटन दास ने कवर की दिशा में चौका जमाया. तीसरी गेंद को लिटन ने स्ट्रेट ड्राइव के लिए खेला और फिर चौका जड़ा.

इसी गेंद को रोकने की कोशिश में पांड्या चोटिल हो गए. हार्दिक ने लिटन की इस स्ट्रेट ड्राइव पर गेंद को अपने जूते से रोकने की कोशिश की लेकिन ऐसा लगा कि उनका टखना मुड़ गया. मैदान में फ़िजियो आए और थोड़ी देर की कोशिश के बाद हार्दिक उठ खड़े हुए. उन्होंने चलने की कुछ कोशिश की लेकिन लंगड़ाते हुए दिखाई दिए. कुछ देर बाद ही वे मुश्किलों से लंगड़ाते हुए मैदान के बाहर चले गए. इस ओवर की बाकी बची तीन गेंदें विराट कोहली ने डाली.

Related Articles

Back to top button