Crime NewsLead News

बाइक सवार अपराधी ढाई लाख रुपए लेकर फरार

Ranchi : राजधानी रांची के सदर इलाके में बाइक सवार अपराधी ढाई लाख रुपये लेकर फरार हो गये. इस मामले को लेकर महिला ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज करायी है. बताया जाता है कि बुजुर्ग महिला बैंक से पैसे निकाल कर अपने घर जा रही थी. उसी समय घात लगाये अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर थाने की पुलिस जांच में जुटी हुई है. सदर थाने की पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. अपराधियों की धरपकड़ में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें – शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी को ED ने किया गिरफ्तार, मनी लांड्रिंग का है आरोप

Related Articles

Back to top button