
Giridih: भोरणडीहा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय सीबीएसई जोनल खो-खो प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ. इस दौरान सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, सलूजा गोल्ड समूह के चैयरमेन डा. अमरजीत सिंह सलूजा, मोंगिया स्टील के चैयरमेन डा. गुणवंत सिंह मोंगिया, दिल्ली पब्लिक स्कूल के चैयरमेन ऋषि सिंह सलूजा, स्कूल के निदेशक सरदार त्रिलोचन सिंह सलूजा, डा. विकास लाल, इलेक्ट्रिक कारोबारी प्रदीप अग्रवाल, स्कूल की प्राचार्य सोनी तिवारी और लोजपा नेता राजकुमार राज ने विजेताओं को मेडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया.

इस मौके पर सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने प्रतियोगिता में एक साथ इतने प्रतिभागियों की उपस्थिति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब गिरिडीह के स्कूल को भी सीबीएसई बोर्ड ने मेजबानी का जिम्मा देना शुरु किया है. निश्चित तौर पर यह गिरिडीह के लिए शुभ संकेत है और आने वाले दिनों में दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रबंधन ऐसे आयोजन को लेकर अपने भीतर क्षमता बढ़ाएगा.
सदर विधायक ने कहा कि दिल्ली पब्लिक स्कूल के उनके आवासीय क्षेत्र में संचालित है तो उन्हें भी खुशी होती है कि बेहद कड़े अनुशासन का पालन स्कूल प्रबंधन द्वारा किया जाता है और यह जरुरी भी है क्योंकि छात्रों में पहले अनुशासन का होना जरुरी है. समापन समारोह को सलूजा गोल्ड समूह के चैयरमेन डा. अमरजीत सिंह सलूजा, मोंगिया समूह के चैयरमेन डा. गुणवंत सिंह मोंगिया और डा. विकास लाल समेत स्कूल के चैयरमेन ऋषि सलूजा ने भी संबोधित किया.

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों में बोकारो स्टील सिटी सेक्टर के मिथिला एकेडेमी की गर्ल्स प्रतिभागी पहले स्थान पर रही तो तो बोकारो स्टील सिटी के क्रिसेंट पब्लिक स्कूल की गर्ल्स प्रतिभागियों को दुसरा स्थान मिला. बिहार के गोपालगंज के बासडिला स्थित जेक एंड जिल स्कूल की गर्ल्स भी खेल में कम नहीं रही और तृतीय स्थान के लिए चुनी गई.

लड़कों के वर्ग में ही रांची के गांधी नगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र पहले स्थान पर रहे. बोकारो स्थित चंदनक्यारी के हॉली क्रॉस स्कूल के प्रतिभागी दुसरे स्थान पर रहे जबकि बिहार के हाजीपुर स्थित वैशाली के लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल के प्रतिभागी तृतीय स्थान पर चुने गए.




